फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘आयुष्मान’ के सहारे गरीबों का दिल जीतेगी भाजपा, झुग्गियों में लगाएगी स्वास्थ्य शिविर

Fri, 12 Apr 2019 01:23 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
ayushman bharat - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

कांग्रेस और आप के खिलाफ लगातार प्रदर्शन कर रही भाजपा अब डॉक्टरों के सहारे गरीबों का दिल जीतने की तैयारी में है। पार्टी सूत्रों के अनुसार दिल्ली के झुग्गी इलाकों में भाजपा ने स्वास्थ्य शिविर लगाने का फैसला लिया है। इसके लिए दिल्ली भाजपा पार्टी से जुड़े करीब 500 डॉक्टरों का सहयोग लिया जाएगा। झुग्गी इलाकों में स्वास्थ्य शिविर के दौरान निशुल्क जांच व दवा वितरण तो होगा ही, साथ ही वहां रहने वाले बाहरी राज्यों के निवासियों का आयुष्मान भारत योजना के लिए पंजीयन भी किया जाएगा। साथ ही जिन लोगों के पास दिल्ली का आधार कार्ड होगा, उन्हें इस योजना में शामिल नहीं करने के पीछे दिल्ली सरकार के फैसले के बारे में बताया जाएगा। 

विज्ञापन


पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की मानें तो ये अभियान सीधे तौर पर न सिर्फ मजबूती देगा, बल्कि दिल्ली में आयुष्मान भारत लागू न होने के कारण लोगों को इसके पीछे की राजनीति भी समझ आएगी। हालांकि भाजपा की इस चुनावी रणनीति में बड़ा पेच है कि योजना में वर्ष 2011 में की गई जनगणना के दौरान तैयार आंकड़ों के आधार पर लाभ दिया जा रहा है। ऐसे में बड़ा सवाल है कि आखिर दिल्ली के झुग्गी इलाकों के लोग अगर इस सूची में नहीं है तो उन्हें पंजीयन की सुविधा कैसे मिल सकती है? 

इस पर पार्टी के एक वरिष्ठ नेता का कहना है कि बुराड़ी, किराड़ी जैसे क्षेत्रों के झुग्गी इलाकों में स्वास्थ्य शिविर के साथ साथ आयुष्मान भारत योजना को लेकर भी चर्चा की जाएगी। जिनके पास बाहरी राज्यों के आधार कार्ड होंगे, उनके नाम पहले संबंधित सूची से मिलान किए जाएंगे। उन्हें उम्मीद है कि अधिकांश परिवारों के नाम इसमें शामिल होंगे। अगर किसी परिवार का नाम नहीं भी होता है तो उनके बारे में विशेष मंजूरी ली जाएगी। दिल्ली में करीब 24 झुग्गी इलाकों में ये अभियान चलाने का फैसला लिया है। 
विज्ञापन


देवी की शरण में पहुंचे मनोज तिवारी
नवरात्रि को लेकर जहां दिल्ली के तमाम छोटे बड़े मंदिरों में इन दिनों भक्तों की लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं। वहीं छतरपुर मंदिर में दिल्ली भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मनोज तिवारी भी दिखाई दिए। उन्होंने मंदिर परिसर में हुए माता रानी के जागरण में भी सहभागिता की। उधर कालका मंदिर और झंडेवाला माता मंदिर में भी कांग्रेस के कुछ वरिष्ठ नेता पूजा अर्चना करते दिखाई दिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें