फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीवर की सफाई करने उतरे तीन युवकों की जहरीली गैस से मौत, एक गंभीर

Fri, 06 Jan 2017 08:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
FILE PHOTO - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एनएच-2 पर स्थित गांव आल्हापुर के पास एडैल ग्रुप (ईरा) की सीवरेज लाइन में कार्य करते समय जहरीली गैस के कारण तीन मजदूरों की मौत हो गई जबकि चौथा मजदूर बेहोश हो गया। सोसायटी में रह रहे लोगों ने मामले की सूचना प्रशासनिक विभाग को दी। सूचना मिलते ही शहर थाना पुलिस व फायर बिग्रेड की टीम मौके पर पहुंच गई। फायर बिग्रेड कर्मियों ने लंबी मशक्कत के बाद शवों को सीवरेज लाइन से बहार निकाला। वहीं पुलिस ने बेहोशी की हालत में एक मजदूर को निजी अस्पताल में दाखिल कराया और मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवाया। 
विज्ञापन



पलवल शहर थाना क्षेत्र के अंतर्गत स्थित एडैल ग्रुप में बड़ी लापरवाही का मामला तब सामने आया जब सीवरेज लाइन में सफाई के लिए गए तीन मजदूरों की जहरीली गैस के कारण मौत हो गई और चौथा मजदूर बेहोश हो गया। सोसायटी निवासी नरेश ने बताया कि उड़ीसा निवासी अनिल, उमेश, मथुरा (यूपी) निवासी हेमंत व मेरठ निवासी अनिल सिरोही एडैल ग्रुप (ईरा) में सफाईकर्मी थे। शुक्रवार की दोपहर बाद करीब दो बजे अनिल सीवरेज लाईन में काम करने के लिए उतरा, लेकिन काफी देर तक बाहर नहीं आया। इंतजार के बाद दूसरा मजदूर उमेश व फिर हेमंत सीवरेज के गटर में उतरे। लेकिन जब तीनों में से कोई भी बाहर नहीं आया तो चौथा मजदूर अनिल सिरोही साथियों के देखने के लिए उतरा।


इसी बीच आस-पास लोग इकठ्ठे होने शुरू हो गए थे। गटर में उतरते ही सीवरेज लाइन की तरफ बढ़ते ही अनिल बेहोश हो गया। आसपास खड़े लोगों ने जैसे-तैसे अनिल सिरोही को रस्सी की मदद से बहार निकाला और मामले की सूचना प्रशासनिक विभाग को दी। सूचना मिलते ही शहर थाना पुलिस व फायर बिग्रेड टीम घटनास्थल पर पहुंच गई और कड़ी मशक्कत के बाद शवों को सीवरेज लाईन से बहार निकाला।
विज्ञापन

शहर थाना प्रभारी सुमन ने बताया कि फिलहाल शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है और मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है। परिजनों के आने के बाद पोस्टमार्टम कराया जाएगा और मामले की शिकायत के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें