फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: फरीदाबाद स्टेशन के पुनर्विकास से 15 अक्तूबर तक कई ट्रेनें रद्द

विज्ञापन
विज्ञापन
- 43 ट्रेनों के प्लेटफॉर्म भी बदलेंगे, लोकल ट्रेनों के यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। फरीदाबाद रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास कार्य के कारण दिल्ली-पलवल रेलखंड पर ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। हजरत निजामुद्दीन जंक्शन-पलवल सेक्शन में फरीदाबाद स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 2 और 3 पर पावर एवं ट्रैफिक ब्लॉक लिया जाएगा। इसके कारण कई लोकल ट्रेनें रद्द रहेंगी, जबकि लंबी दूरी की कई ट्रेनों का फरीदाबाद स्टेशन पर ठहराव अस्थायी रूप से समाप्त किया गया है। इसके अलावा 43 ट्रेनों के प्लेटफॉर्म में भी बदलाव किया जाएगा।
रेलवे के अनुसार, 1 सितंबर से 15 अक्तूबर के बीच शकुरबस्ती-बल्लभगढ़, बल्लभगढ़-शकुरबस्ती, गाजियाबाद-पलवल, पलवल-शकुरबस्ती, नई दिल्ली-पलवल, पलवल-गाजियाबाद और शकुरबस्ती-पलवल समेत कई लोकल ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। इनमें ट्रेन संख्या 64908, 64071, 64052, 64015, 64078, 64057, 64012 और 64013 शामिल हैं। नई दिल्ली-पलवल ट्रेन संख्या 64076 केवल 1 सितंबर और 15 अक्तूबर को रद्द रहेगी। इससे फरीदाबाद, बल्लभगढ़, पलवल और दिल्ली के बीच रोजाना सफर करने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन



लंबी दूरी की ट्रेनों का फरीदाबाद पर ठहराव नहीं
पुनर्विकास कार्य के दौरान फरीदाबाद स्टेशन पर कई ट्रेनों का ठहराव भी नहीं होगा। डाउन दिशा में मालवा एक्सप्रेस, ग्रैंड ट्रंक एक्सप्रेस, उज्जैनी एक्सप्रेस, लक्ष्मीबाई नगर-योग नगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस, पुरी-योग नगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस, केरल सुपरफास्ट, नांदेड़-फिरोजपुर कैंट एक्सप्रेस और पुणे-जम्मू तवी एक्सप्रेस का ठहराव निर्धारित अवधि में स्किप रहेगा। वहीं, अप दिशा में पंजाब मेल, शहीद कैप्टन तुषार महाजन-कोटा साप्ताहिक एक्सप्रेस, अमृतसर-इंदौर एक्सप्रेस, श्री माता वैष्णो देवी कटरा-जबलपुर एक्सप्रेस, अंडमान एक्सप्रेस, हिमसागर एक्सप्रेस, कुरुक्षेत्र-खजुराहो एक्सप्रेस, हरिद्वार-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस, मालवा एक्सप्रेस, फिरोजपुर कैंट-नांदेड़ एक्सप्रेस और ऊना हिमाचल-इंदौर एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों का फरीदाबाद में ठहराव नहीं होगा।
विज्ञापन


43 ट्रेनों के प्लेटफॉर्म बदलेंगे



रेलवे ने बताया कि पुनर्विकास कार्य के दौरान कुल 43 ट्रेनों के प्लेटफॉर्म में बदलाव किया जाएगा। इनमें 17 अप और 26 डाउन ट्रेनें शामिल हैं। प्लेटफॉर्म संख्या 3 और 2 के स्थान पर संबंधित ट्रेनों को क्रमश: प्लेटफॉर्म संख्या 4 और 1 पर लिया जाएगा। ऐसे में यात्रियों को स्टेशन पहुंचने के बाद पुराने प्लेटफॉर्म के बजाय नए प्लेटफॉर्म की जानकारी जरूर जांचनी होगी। इसके अलावा बांद्रा टर्मिनस-हरिद्वार जंक्शन एक्सप्रेस (19019) को 31 अगस्त और 14 अक्तूबर को पलवल-फरीदाबाद न्यू टाउन के बीच करीब 45 मिनट नियंत्रित किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें