फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: नवंबर तक चलेंगी कई विशेष ट्रेनें, यात्रियों को मिलेगी राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नई दिल्ली। उत्तर रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को देखते हुए कई विशेष ट्रेनों के परिचालन की अवधि बढ़ा दी है। अब ये ट्रेनें अक्तूबर-नवंबर तक अलग-अलग निर्धारित तिथियों में चलेंगी। इससे प्रयागराज, इंदौर, गुजरात, राजस्थान, बिहार, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के यात्रियों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन

विस्तारित अवधि वाली ट्रेनों में प्रयागराज जंक्शन-हजरत निजामुद्दीन, इंदौर जंक्शन-हजरत निजामुद्दीन, भावनगर टर्मिनस-शकूर बस्ती, प्रतापनगर-मऊ जंक्शन (वाया वाराणसी), वैशाली जंक्शन-हरिद्वार, सूरत-छपरा जंक्शन (वाया वाराणसी), गांधीधाम-भागलपुर, ओखा-शकूर बस्ती, साबरमती-हरिद्वार, बाड़मेर-हरिद्वार, अजमेर-योग नगरी ऋषिकेश और मदार-रोहतक ट्रेनें शामिल हैं। इनका संचालन निर्धारित दिनों के अनुसार होगा। दिल्ली-एनसीआर के यात्रियों को प्रयागराज, इंदौर, गुजरात, राजस्थान और उत्तराखंड के लिए अतिरिक्त रेल विकल्प मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें