फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: दीपावली पर दिल्ली के कई रेलवे आरक्षण केंद्र रहेंगे बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
8 नवंबर को कुछ केंद्रों पर शाम छह बजे तक आंशिक सेवा, छह आरक्षण कार्यालय पूरे दिन रहेंगे बंद
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दीपावली के अवसर पर 8 नवंबर को दिल्ली क्षेत्र के कई रेलवे आरक्षण केंद्रों पर टिकट बुकिंग की सुविधा प्रभावित रहेगी। उत्तर रेलवे ने यात्री आरक्षण प्रणाली (पीआरएस) काउंटरों के संचालन में बदलाव किया है। इसके तहत कुछ केंद्रों पर शाम की पाली में आंशिक सेवा मिलेगी, जबकि कई केंद्र शाम को बंद रहेंगे। छह आरक्षण केंद्रों पर पूरे दिन सेवाएं उपलब्ध नहीं होंगी।
उत्तर रेलवे के अनुसार, आईआरसीए भवन, दिल्ली जंक्शन और हजरत निजामुद्दीन स्थित आरक्षण कार्यालयों में शाम की पाली के दौरान शाम छह बजे तक आंशिक सेवाएं दी जाएंगी। वहीं, सरोजिनी नगर, कीर्ति नगर, शकूर बस्ती, दिल्ली शाहदरा, गाजियाबाद, कड़कड़डूमा, ओखला, नोएडा, तुगलकाबाद, सब्जी मंडी, आदर्श नगर, लाजपत नगर, रोहिणी और एम्स सहित अन्य केंद्रों पर दोपहर दो बजे से रात आठ बजे तक आरक्षण सेवाएं बंद रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय पर्यटक ब्यूरो, आईआरसीए भवन में भी इस अवधि में सेवाएं बंद रहेंगी। ये केंद्र सुबह की पाली में सामान्य रूप से काम करेंगे। इसके अलावा संसद भवन, प्रेस क्लब ऑफ इंडिया, रेलवे बोर्ड, सुप्रीम कोर्ट, हाई कोर्ट और जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय स्थित आरक्षण केंद्र पूरे दिन बंद रहेंगे। यात्रियों को सलाह है कि टिकट बुकिंग की योजना इसी के अनुसार बनाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें