Building Collapses in Delhi: राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को एक हादसा हो गया। करोल बाग इलाके में पुरानी इमारत की दीवार गिर गई। इस हादसे में एक की मौत हो गई है।
दिल्ली के करोल बाग इलाके में एक पुरानी इमारत की दीवार गिर गई। इस हादसे में अब तक एक की मौत और तीन लोग घायल बताए जा रहे हैं। सबसे पहले इमारत गिरने की जानकारी दिल्ली अग्निशमन सेवा के मंडल अधिकारी गोपाल मीना ने दी थी। उन्होंने बताया कि प्यारेलाल रोड पर ज्वैलर्स के पास यह हादसा हुआ। सूचना मिलने पर अग्निशमन दल मौके पर पहुंचा।
विज्ञापन
News Alert! One dead, three injured in building collapse in Delhi's Karol Bagh: Police
टीम ने बताया कि 2-3 लोगों को पहले ही बचाकर जीवनमाला अस्पताल भेजा जा चुका था। फिलहाल, घटनास्थल पर और लोगों की तलाश जारी है। मीना के अनुसार, इमारत में ध्वस्तीकरण का काम चल रहा था। उन्होंने यह भी बताया कि यह एक बहुत पुरानी और जर्जर हालत वाली इमारत थी।
#WATCH | Delhi: Several people injured after the wall of an old building collapsed in the Karol Bagh area of Delhi.
Divisional Officer at Delhi Fire Service, Gopal Meena, says, "...We received the call, informing us that an incident happened on Pyarelal Road, near Jewellers.… pic.twitter.com/qVtFmodaUN