फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Fire: बिजली के कई मीटरों में लगी आग; मुखर्जी नगर स्थित एक पीजी होम में हुआ हादसा, कोई हताहत नहीं

Tue, 29 Jul 2025 04:20 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : PTI
विज्ञापन

मुखर्जी नगर स्थित अग्रवाल स्वीट्स के पास एक पीजी होम में रविवार देर रात आग लग गई। आग सीढ़ियों के पास लगे बिजली के मीटर में लगी थी। आग लगते ही धुआं ऊपर की मंजिल में फैल गया। इससे वहां अफरा-तफरी मच गई। आग लगने की सूचना तुरंत दमकल विभाग को दी गई। मौके पर पहुंची दमकल की तीन गाड़ियाें की मदद से करीब एक घंटे में आग पर काबू पा लिया गया। आग से कोई हताहत नहीं हुआ है। पुलिस आग लगने के कारणों की जांच कर रही है।

विज्ञापन


दमकल विभाग के मुताबिक रविवार देर रात 2.12 बजे पीजी में आग लगने की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही एक के बाद एक तीन दमकल की गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंच गई। दमकल कर्मियों ने देखा कि आग पीजी के सीढ़ियों के पास लगे बिजली मीटर में लगी है। दमकलकर्मी ने तुरंत इलाके की बिजली कटवाई।

उसके बाद 3.40 बजे आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया। दमकल अधिकारी ने बताया कि जिस इमारत में पीजी है, उसके भूतल पर दुकान है। जबकि पहली से चौथी मंजिल तक छात्र रहते हैं। आग लगने के बाद धुआं अधिक फैलने से छात्र काफी डर गए थे। घटना के समय वहां करीब 30 से 40 छात्र मौजूद थे। दरवाजे के पास मीटर में आग लगने की वजह से सभी छात्र छत पर चले गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें