फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Monkeypox and Corona: दिल्ली में मिला मंकीपॉक्स का सातवां मरीज, कोरोना संक्रमण दर दो फीसदी से कम

Tue, 13 Sep 2022 01:37 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

 दिल्ली में कोरोना के मामले तेजी से घट रहे हैं। जांच कम होने से सोमवार को कोरोना से संक्रमित मरीजों की संख्या 65 से कम रही।
विज्ञापन
शरीर में पड़े लाल दाने। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली में मंकीपॉक्स का सातवां मरीज पॉजिटिव पाया गया है। लक्षण पाए जाने के बाद शुक्रवार को एक युवक को अस्पताल में भर्ती किया गया था। सोमवार को उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। दिल्ली में अभी तक मंकीपॉक्स के सात मरीज मिल चुके हैं। इनमें से पांच मरीजों को अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है, जबकि दो मरीज अस्पताल में भर्ती हैं। 

विज्ञापन


इस संबंध में लोकनायक अस्पताल के चिकित्सा निदेशक डॉ. सुरेश कुमार ने बताया कि सोमवार को एक युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। उन्होंने कहा कि मंकीपॉक्स से संक्रमित अस्पताल में एक महिला और एक पुरुष भर्ती मरीज भर्ती हैं। जबकि पांच मरीजों को स्वस्थ होने पर अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है। उन्होंने कहा कि अस्पताल में भर्ती मंकीपॉक्स के दोनों मरीजों की हालत स्थिर है। 

वहीं दिल्ली में कोरोना के मामले तेजी से घट रहे हैं। जांच कम होने से सोमवार को कोरोना से संक्रमित मरीजों की संख्या 65 से कम रही। 

दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक सोमवार को कोरोना के 63 मामले सामने आए जबकि 160 को स्वस्थ होने पर अस्पताल व होम आइसोलेशन से छुट्टी दी गई। वहीं एक मरीज ने कोरोना के कारण दम तोड़ दिया। दिल्ली में रविवार को 3434 लोगों का कोरोना परीक्षण किया गया जिसमें 1.83 फीसदी लोग संक्रमित पाए गए। 
विज्ञापन


इस तरह अब तक दिल्ली में 2001769 लोग संक्रमित पाए गए। इनमें से 1974656 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि 26497 मरीजों ने कोरोना के कारण दम तोड़ दिया। दिल्ली में कोरोना से मृत्यु दर 1.32 फीसदी है। 

विभाग के अनुसार दिल्ली में कोरोना के एक्टिव केस घटकर 619 हो गए। इनमें से होम आइसोलेशन में 496 और अस्पताल में 60 मरीज भर्ती है। अस्पताल में भर्ती मरीजों में से 23 आईसीयू पर, 20 ऑक्सीजन सपोर्ट पर और वेंटिलेटर पर 5 मरीज भर्ती हैं। दिल्ली में बढ़ते मामलों के बीच हॉटस्पॉट की संख्या घटकर 99 हो गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें