फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी का माल फिर चोरी: बेखौफ चोरों ने थाने में लगाई सेंध, मालखाने से बदमाश से बरामद बाइक चुराई

Tue, 13 Sep 2022 01:01 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

10 सितंबर को अमन विहार थाने में तैनात एएसआई बलवीर सिंह शनिवार को मालखाने में जमा सामान की जांच कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने पश्चिम विहार ईस्ट इलाके से चुराई गई बाइक गायब मिली।
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चार माह के भीतर एक बाइक की दो बार चोरी होने का मामला सामने आया है। हैरानी की बात है कि इस बार बाइक को चोरों ने सुरक्षा के बीच अमन विहार थाने के मालखाने से चुराई है। पश्चिम विहार ईस्ट इलाके से चुराई गई बाइक को अमन विहार थाना पुलिस ने मई माह में बरामद की थी और उसे केस प्रॉपर्टी के तौर पर थाने के मालखाने में रखा गया था। अमन विहार थाना पुलिस चोरी का मामला दर्ज कर बादमाश की तलाश करने में जुटी है। 

विज्ञापन


अमन विहार थाने में तैनात एएसआई जसविंदर जून 19 मई को सिपाही विकास के साथ इलाके में वाहनों की तलाशी अभियान चलाया था। इस दौरान पुलिस टीम को देखकर एक युवक अपनी बाइक को यूटर्न कर भागने लगा। पुलिसकर्मियों ने उसका पीछा किया। बदमाश की बाइक फिसल गई और पुलिसकर्मियों ने बाइक चला रहे बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक चाकू मिला। पूछताछ में बदमाश की पहचान सावदा निवासी जितेंद्र के रूप में हुई। बाइक की जांच करने पर पुलिस को पता चला कि बदमाश ने दो दिन पहले बाइक को पश्चिम विहार ईस्ट इलाके से चोरी की थी। पुलिस ने बदमाश को जेल भेज दिया, जबकि बाइक और चाकू को केस प्रॉपर्टी के तौर पर थाने के मालखाने में जमा कर दिया। बाइक थाने परिसर में खड़ी की गई थी। 

10 सितंबर को अमन विहार थाने में तैनात एएसआई बलवीर सिंह शनिवार को मालखाने में जमा सामान की जांच कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने पश्चिम विहार ईस्ट इलाके से चुराई गई बाइक गायब मिली। अपने स्तर पर तलाश करने के बाद उन्होंने इस बात की जानकारी आला अधिकारियों को दी। उसके बाद एएसआई के बयान पर चोरी का मामला दर्ज कर लिया गया है। थाने में सुरक्षा के बीच बाइक चोरी होने से हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस सीसीटीवी कैमरे की मदद से आरोपी की पहचान करने में जुट गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें