जनपद में होली के त्योहार के दौरान मिठाई की बिक्री करने वाले संस्थानों से फूड विभाग ने नमूने लेकर जांच के लिए भेजे थे, जिनमें से 17 नमूने फेल पाए गए हैं। संबंधित संस्थानों के खिलाफ न्यायालय में वाद दायर करने की तैयारियां की जा रही है।
अभिहित अधिकारी संजय शर्मा ने बताया कि गौतमबुद्ध नगर जनपद में विभिन्न स्थानों पर होली के त्यौहार पर मिठाइयां बनाने ओर बिक्री करने वाले संस्थानों के औचक निरीक्षण करके नमूने लिए गए थे, जिनमें नोएडा के सेक्टर 19 स्थित अग्रवाल बीकानेरी का रसभरी का नमूना फेल आया है।
वहीं नोएडा के सेक्टर 18 में तरूण चोपडा के केक, नोएडा के सेक्टर 77 के फनफूड एंड मैजिक रेस्टोरेंट के पनीर, जेओपी होटल की बीकानेरी नमकीन, ओम एवरग्रीन के क्रीम, अग्रवाल स्वीट नया बांस सेक्टर 15 के छैना मिठाई, सूरजपुर के ओम एवरग्रीन के चैरी, जेएसवी एवरग्रीन सेक्टर 29 के छैना, रूवाव रेस्टोरेट जगतफार्म का पनीर, ओम एवरग्रीन का खोया, नसीम अल्वी के अल्वी गढ़वाल पनीर भंडार नई आबादी दादरी का पनीर, इरशाद निवासी रबूपुरा का दूध के नमूने फेल पाए गए है। नमूने के फेल होने की रिपोर्ट लैब से आने के बाद विभाग ने न्यायालय में केस दायर करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।