फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: शादी में खाना खाने गए सात वर्षीय बच्चे के साथ कुकर्म, पुलिस ने मामला दर्ज कर नाबालिग को पकड़ा

Wed, 02 Dec 2020 09:09 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

नई दिल्ली के आंबेडकर नगर थाना क्षेत्र में सात वर्षीय बच्चे के साथ कुकर्म होने का सामने आया है। बच्चा बारात घर में खाना खाने गया था। आरोप है कि कुकर्म करने के साथ-साथ बच्चे की पिटाई भी की गई। डर की वजह से बच्चे ने परिजनों को कुछ नहीं बताया। 

विज्ञापन


दक्षिण जिला डीसीपी अतुल कुमार ठाकुर ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया और आरोपी 17 वर्षीय नाबालिग को पकड़ लिया है। दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार पीड़ित बच्चा अपने घर के बगल में स्थित बारात घर में एक शादी समारोह में 27 नवंबर को खाने गया था। 

यहां एक किशोर उसे पास में स्थित शौचालय में ले गया और वहां उसके साथ कुकर्म किया। आरोपी ने बच्चे की बेल्ट से पिटाई भी की थी। इसके बाद आरोपी बच्चे को बारात घर के पास छोड़कर फरार हो गया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वारदात वाले दिन झगड़े की सूचना मिली थी। 
विज्ञापन


परिजन तब बच्चे को अपने घर लेकर चले गए। बताया जा रहा है कि मंगलवार को बच्चे की तबीयत खराब हो गई और उसे अस्पताल ले गए। बच्चे ने इसके बाद अपने परिजनों को पूरी बात बताई। 

परिजनों ने बुधवार को आंबेडकर नगर थाने में शिकायत दी। पुलिस ने कुकर्म व पोक्सो का मामला दर्जकर आरोपी नाबालिग को पकड़ लिया है। आरोपी जुवेनाइल बोर्ड में पेश कर बाल सुधार गृह में भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें