सात साल के मासूम बच्चे ने अपनी मां पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस के सामने आपबीती बयां की तो पुलिसवाले भी सुनकर हैरान रह गए। दरअसल, बच्चे ने बताया कि उसकी मां और एक जिम संचालक ने उसे बुरी तरह पीटा है।
बच्चे ने बताया कि उसकी मां और जिम संचालक उससे जबरन जिम की साफ सफाई का काम कराते थे। मंगलवार को जिम संचालक मासूम बच्चे को पीटने लगा। जिम संचालक ने मासूम को इतनी बेरहमी से पीटा कि उसकी कमर पर मार के निशान पड़ गए। उसने यह बात भागकर लोगों को बताई।
इसके बाद पीड़ित बच्चे को पुलिस के पास ले जाया गया जहां उसके बयान के आधार पर पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर महिला को हिरासत में लिया, वहीं जिम संचालक फरार बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि पीड़ित बच्चे के पिता की मौत हो चुकी है तो वहीं मां ने जिम संचालक से संबंध बना लिए हैं।