फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पड़ोसी की दरिंदगी: सात साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न, मासूम कहती है आरोपी को भैया, बताने पर दी मारने की धमकी

Tue, 02 Jun 2026 09:36 PM IST
Akash Dubey अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

प्रेम नगर में सात साल की बच्ची का 17 साल के नाबालिग ने यौन उत्पीड़न किया। 30 मई को तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में खुलासा हुआ। पुलिस ने 1 जून को आरोपी को पॉक्सो एक्ट में पकड़ा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : File Photo
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के प्रेम नगर इलाके में सात साल की बच्ची के साथ 17 साल के नाबालिग के यौन उत्पीड़न करने का मामला सामने आया है। अचानक तबीयत खराब होने पर बच्ची को उसके परिवार वाले अस्पताल लेकर गए, जहां इस बात की जानकारी मिली।

विज्ञापन

परिवार वालों ने पुलिस से इसकी शिकायत की। पीड़ित बच्ची के बयान और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने आरोपी किशोर के खिलाफ दुष्कर्म, धमकी देने और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने मामले पर कार्रवाई करते हुए नाबालिग को पकड़ लिया है। 

जानकारी के मुताबिकू, सात साल की बच्ची अपने परिजनों के साथ प्रेम नगर इलाके में रहती है। परिवार में माता-पिता के अलावा उसका एक बड़ा भाई है। वह इलाके में स्थित एक निजी स्कूल में दूसरी कक्षा में पढ़ती है। प्रेम नगर थाने में दर्ज प्राथमिकी में बच्ची ने बताया कि वह पड़ोस में रहने वाले एक घर में टीवी देखने के लिए जाती थी।

करीब एक सप्ताह पहले वह उस घर में गई थी। उस दिन घर में 17 साल के नाबालिग अकेला था, जिसे वह भैया कहती थी। आरोप है कि वह कुछ देर बाद आरोपी उसके साथ छेड़छाड़ करने लगे। आरोपी ने उसके निजी अंगों के साथ छेड़छाड़ की।

उसके बाद उसने किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। वह काफी डर गई और उसने किसी को कुछ नहीं बताया। 30 मई को अचानक उसकी तबीयत खराब हो गई। परिजन उसे पास के अस्पताल में ले गए। जहां उसके साथ हुए यौन उत्पीड़न की जानकारी उन्हें मिली।
विज्ञापन

मां ने उससे इस बाबत पूछताछ की, जिसमें उसने एक सप्ताह पहले पड़ोसी नाबालिग द्वारा की गई हरकत के बारे में बताया। उसके बाद पिता ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने बच्ची से पूछताछ करने और उसकी मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने मामले पर कार्रवाई करते हुए 1 जून को आरोपी को पकड़ लिया। पुलिस ने उसे बाल सुधार गृह भेज दिया है और मामले की छानबीन कर रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें