जानकारी के अनुसार, नोएडा के सेक्टर-39 में स्थित एक स्कूल में चार दिन पहले बच्ची गई थी। जहां स्कूल के शिक्षक ने उसके साथ दरिंदगी की। घटना के बाद से ही बच्ची शांत-शांत थी। परिजनों ने उसका बर्ताव देखकर उससे शांत रहने की वजह पूछी। जिस पर बच्ची ने घरवालों को उसके साथ हुई दरिंदगी के बारे में बताया। बताया जा रहा है आरोपी को मोबाइल लोकेशन की मदद से पुलिस ने दबोचा है। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई में जुटी है। फिलहाल परिजन मामले पर कुछ भी बोलने से बच रहे हैं।