सीमापुरी इलाके में शराब के नशे में धुत एक शख्स ने सात साल की मासूम के साथ दुष्कर्म किया। लोकलाज के डर से पहले तो माता-पिता ने शिकायत नहीं की। कुछ देर बाद एक पड़ोसी युवती ने मामले की सूचना पुलिस को दी।
मौके पर पहुंची पुलिस को माता-पिता ने सारी बात बताई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी सतीश (32) को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस के मुताबिक, सलमा (7)(बदला हुआ नाम) परिवार के साथ कलंदर कॉलोनी, सीमापुरी में रहती है। इसके माता-पिता छोटा-मोटा काम करते हैं। शनिवार शाम को घर के पास खेल रहे अपने भाई को बुलाने के लिए सलमा घर से निकली थी।