निर्भया गैंगरेप के तीन साल बाद भी महिलाओं के लिए दिल्ली की आबोहवा सुरक्षित नहीं रही। मुंबई की अपेक्षा दिल्ली में सात गुना ज्यादा गैंगरेप की घटनाएं हुईं। वर्ष 2015 में दिल्ली में हर माह करीब आठ गैंगरेप की घटना हुई वहीं मुंबई में औसतन हर माह एक गैंग रेप की घटना हुई। जबकि महिला पुलिस बल मुंबई की अपेक्षा दिल्ली में कहीं ज्यादा है।
आरटीआई पर काम करने वाली संस्था कॉमनवेल्थ ह्यूमन राइट्स इनिशिएटिव (सीएचआरआई) ने राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) और पुलिस अनुसंधान एवं विकास ब्यूरो (बीपीआरडी) के आंकड़ों का अध्ययन किया।
इसके मुताबिक एनसीआरबी की वर्ष 2015 की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली में इस साल आईपीसी की धारा 376 के तहत कुल 2199 बलात्कार के केस दर्ज किए गए। वहीं मुंबई में सिर्फ 712 रेप के केस दर्ज हुए।