फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: हाईकोर्ट के सात नए जज आज लेंगे शपथ

विज्ञापन
विज्ञापन
-मुख्य न्यायाधीश डीके उपाध्याय दिलाएंगे शपथ, जजों की संख्या बढ़कर 50 होगी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। हाईकोर्ट में सोमवार को सात नए जज पद की शपथ लेंगे। हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश डीके उपाध्याय सुबह 10 बजे हाईकोर्ट परिसर में आयोजित समारोह में सभी सात जजों को शपथ दिलाएंगे। इन नियुक्तियों के बाद हाईकोर्ट में जजों की संख्या बढ़कर 50 हो जाएगी।
विज्ञापन



शपथ लेने वाले सभी दिल्ली की जिला अदालतों में न्यायिक अधिकारी के तौर पर काम कर रहे थे। इनमें निवेदिता अनिल शर्मा, निशा सहाय सक्सेना, संजय शर्मा, भारत पराशर, अदिति चौधरी, दिनेश भट्ट और अरुण भारद्वाज शामिल हैं। केंद्र सरकार ने 19 सितंबर को इन सात न्यायिक अधिकारियों को हाईकोर्ट का जज नियुक्त करने की अधिसूचना जारी की थी। नियुक्ति की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब सोमवार को इन्हें औपचारिक रूप से पद की शपथ दिलाई जाएगी। शपथ ग्रहण समारोह हाईकोर्ट परिसर में सुबह 10 बजे होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें