फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad: घर में घुसा सात फीट लंबा अजगर... पूरी कॉलोनी में मचा हड़कंप; वन विभाग ने पकड़ा, देखें वीडियो

Fri, 13 Sep 2024 06:55 PM IST
श्याम जी. संवाद न्यूज एजेंसी, गाजियाबाद

सार

मुरादनगर में एक घर में सात फीट लंबा अजगर घुस गया। घर में अजगर घुसने से परिवार में कॉलोनी के लोगों में हड़कंप मच गया। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर अजगर को पकड़ा।
 
विज्ञापन
घर में घुसा सात फीट लंबा अजगर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गंगाविहार कॉलोनी में बृहस्पतिवार रात एक घर में सात फीट लंबा अजगर घुस गया। घर में अजगर घुसने से परिवार में कॉलोनी के लोगों में हड़कंप मच गया। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर अजगर को पकड़ा।

विज्ञापन




दिल्ली-मेरठ मार्ग पर पिलर नंबर 893 के सामने गंगाविहार कॉलोनी में मुकेश शर्मा परिवार समेत रहते हैं। वह आरओ का काम करते हैं। बृहस्पतिवार शाम परिवार में मां रामवती, पिता जयप्रकाश, पत्नी अनुराधा, बेटा अनिक घर पर मौजूद थे। मुकेश शर्मा रेलवे रोड पर दवा लेने गए हुए थे। करीब सात बजे उनकी मां रामवती पूजा करके उठी तो रसोई के पास रखे तख्त पर उन्हें सांप दिखाई दिया। सांप देखकर उनकी चीख निकल गई, परिवार के तख्त की तरफ दौड़े तो उन्होंने देखा अजगर बैठा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कॉलोनी के लोगों को बुलाया, लेकिन अजगर का नाम सुनते ही कोई नहीं आया। इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल पर दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने वन विभाग को सूचित किया। वन अधिकारी अमित सिंह ने बताया कि गंगाविहार कॉलोनी में घर में अजगर निकलने की सूचना पर वन दरोगा मुकेश कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे। करीब बीस मिनट में अजगर का रेस्क्यू कर लिया गया था। अजगर को जंगल में छोड़ा गया, उसकी लंबाई करीब सात फीट थी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें