जल्द पूरी दिल्ली में 13 श्रमिक सेवा केंद्र शुरू किए जाएंगे, जिससे श्रमिकों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए अलग-अलग दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा, दिल्ली के विकास और निर्माण में श्रमिकों का महत्वपूर्ण योगदान है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर शुरू हुए सेवा संकल्प अभियान के तहत मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बृहस्पतिवार को शालीमार बाग में नमो श्रमिक सेवा केंद्र और गिग वर्कर्स विश्राम स्थल का उद्घाटन किया। इन केंद्रों पर श्रमिकों को पंजीकरण, नवीनीकरण, दस्तावेज सत्यापन और कल्याणकारी योजनाओं से जुड़ी सहायता एक ही छत के नीचे मिलेगी।
विज्ञापन
#WATCH | Delhi: Chief Minister Rekha Gupta said, "Whenever previous governments held power in this country, they spoke of the welfare of the poor, yet no real work was done to achieve it in the true sense. It was only after the arrival of PM Modi in 2014 that thousands of… https://t.co/0EB8FCofuzpic.twitter.com/4DxTsowSRw
जल्द पूरी दिल्ली में 13 श्रमिक सेवा केंद्र शुरू किए जाएंगे, जिससे श्रमिकों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए अलग-अलग दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा, दिल्ली के विकास और निर्माण में श्रमिकों का महत्वपूर्ण योगदान है। श्रमिकों ने अपने श्रम और परिश्रम से दिल्ली बनाई है, अब उनकी सुविधा की जिम्मेदारी सरकार की है। शालीमार बाग में गिग वर्कर्स विश्राम स्थल भी खोला है।
विज्ञापन
यह ऑनलाइन डिलीवरी और अन्य सेवाओं से जुड़े गिग वर्कर्स को काम के दौरान आराम करने की सुविधा देगा। श्रम मंत्री कपिल मिश्रा ने बताया कि पहले चरण में दिल्ली में 13 श्रमिक सेवा केंद्र शुरू होंगे। उन्होंने श्रमिकों को हाई-टेक और विदेशी भाषाओं का प्रशिक्षण देने की बात भी कही।
अंगदान अभियान
मुख्यमंत्री ने अंगदान संकल्प अभियान की शुरुआत की और स्वयं संकल्प पत्र भरा। दिल्ली सचिवालय में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने अंगदान संकल्प कार्यक्रम आयोजित किया। नागरिकों के लिए ऑनलाइन अंगदान प्रतिज्ञा पोर्टल भी शुरू हुआ। जीबी पंत अस्पताल में स्टेट ऑर्गन एंड टिश्यू ट्रांसप्लांट ऑर्गनाइजेशन (एसओटीटीओ) भी चालू कर दिया गया है।
अन्य जनसेवा कार्यक्रम
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने त्यागराज स्टेडियम में आयोजित मेगा रक्तदान शिविर में स्वयं रक्तदान किया। इस शिविर में कुल 2,080 यूनिट रक्त एकत्र किया गया। उन्होंने दिल्लीवासियों से आगे आकर रक्तदान करने की अपील की। सेवा संकल्प अभियान 17 सितंबर से 17 अक्तूबर तक आयोजित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने सुबह अलीपुर स्थित श्री खाटू श्याम दिल्ली धाम में 108 कुंडीय यज्ञ में भी हिस्सा लिया।