पीएचसी छायंसा में इंटर्न के साथ हुई मारपीट के मामले में सुलह हो गई है। घटना के बाद डॉक्टर और परिजन के बीच प्रशासन ने हस्तक्षेप करते हुए मामले पर संज्ञान लिया। घटना के बाद परिजन ने डॉक्टर से माफी मांगी।
बाद में दोनों के बीच आपसी सहमति से मामले को खत्म कर दिया। एम्स की मीडिया सेल की प्रमुख डॉक्टर रीमा दादा का कहना है कि इस मामले में डॉक्टर और परिजन के बीच हुई आपसी सहमति को देखते हुए प्रशासन ने पुलिस में कोई एफआईआर दर्ज नहीं कराई गई।
घटना के बाद इस प्रशासन ने इस मामले को गंभीरता से लिया और तुरंत इस पर कार्रवाई की। साथ ही सुरक्षा गार्ड को विशेष निर्देश दिया कि किसी भी स्वास्थ्य कर्मी के साथ एम्स परिसर में किसी भी प्रकार की हिंसात्मक घटना ना हो। बता दें कि एम्स दिल्ली के सीआरएचएसपी बल्लभगढ़ के अंतर्गत आने वाले पीएचसी छायंसा में डॉक्टर के साथ मारपीट का मामला सामने आया था।