फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Election: दिल्ली दंगों के आरोपी ताहिर हुसैन की चुनाव में एंट्री, ओवैसी की पार्टी ने दिया टिकट

Tue, 10 Dec 2024 12:41 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दिल्ली दंगों के आरोपी ताहिर हुसैन को मुस्तफाबाद विधानसभा सीट से टिकट दिया है। 
विज्ञापन
ताहिर हुसैन की पत्नी और उनके समर्थकों के साथ ओवैसी - फोटो : X/@asadowaisi
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम ने एक सीट के लिए उम्मीदवार के नाम का एलान कर दिया है। दिल्ली दंगों के आरोपी ताहिर हुसैन को मुस्तफाबाद विधानसभा सीट से टिकट दिया है। फिलहाल, ताहिर हुसैन अभी जेल में बंद हैं। उसके ऊपर दिल्ली में हिंसा भड़काने के आरोप हैं।

विज्ञापन


 

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन यानी एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने अपने एक्स पर एक पोस्ट जारी कर जानकारी दी है कि एमसीडी काउंसलर ताहिर हुसैन एआईएमआईएम में शामिल हो गए हैं। हम उन्हें आने वाले विधानसभा चुनाव में मुस्तफाबाद सीट से उतारेंगे। आज उनके परिवार के लोगों और समर्थकों ने मुलाकात की और पार्टी में शामिल हो गए। 

 जानिए कौन हैं ताहिर हुसैन
आप पार्षद ताहिर राजनीति में भले ही जाना माना नाम नहीं हैं लेकिन पूर्वोत्तर दिल्ली में शाहदरा, नेहरू नगर, चांदबाग के इलाके में उनका बहुत रसूख है। चुनाव के दौरान भरे गए हलफनामे के अनुसार ताहिर 2017 में निर्वाचन क्षेत्र 059-E-नेहरू विहार (पूर्वी दिल्ली) से आप के टिकट पर पार्षद बने।
विज्ञापन


वह करावल नगर के नेहरू विहार में रहते हैं। चुनावी हलफनामे के अनुसार वह व्यवसायी हैं और 18 करोड़ की घोषित संपत्ति है। उनके खिलाफ कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं है। ताहिर आठवीं पास हैं और नेशनल ओपन स्कूल से दसवीं की पढ़ाई कर रहे हैं। हालांकि यह जानकारी उन्होंने 2017 में दी थी तो उसके अनुसार उनकी पढ़ाई पूरी हो गई होगी। जानकारी के लिए बता दें कि दिल्ली में अगले साल फरवरी माह में विधानसभा चुनाव हो सकते हैं। चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की दूसरी सूची भी जारी कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें