गुड़गांव-अलवर स्टेट हाईवे से सटे शहर की तीन किलोमीटर लंबी सर्विस रोड की दशा बेहद खराब है। यहां जमा, गंदगी व अतिक्रमण इस कदर प्रभावित है कि इधर से निकला असंभव सा हो गया है।
बरसात के दिनों में यह सड़क तालाब में बदल जाती है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि नगर पालिका प्रशासन का इस आरे बारबार ध्यान आकर्षित कराने के बावजूद समस्या यथावत बनी हुई है।
सर्विस रोड पर गंदगी व अतिक्रमण से दिनभर जाम लगा रहता है। इसमें एक बार वाहन फंस जाए तो निकलने में घंटों लग जाता है।
यहां के दुकानदार महेंद्र शर्मा, टिमी, रूजदार, मुकीम, शहीद, जान मोहम्मद आदि का कहना है कि सड़की समस्याएं अब उनकी दुकानदारी को भी प्रभावित करने लगी हैं।
गंदगी के कारण ग्राहक उनकी दुकान तक नहीं आते। इस बारे में नगर पालिका के सचिव बलराम मंगला ने कहा कि सर्विस रोड की दशा सु़धारने को अब रोजाना साफ-सफाई कराया जाएगा।