फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंगापुर में दोस्त के सामने परोस दी पत्नी 

Sat, 09 Sep 2017 10:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
rape
विज्ञापन
एक नवविवाहिता ने पति पर उसे सिंगापुर ट्रिप के दौरान दोस्त के सामने परोसने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि उसके पति ने टूर में उस पर दबाव बनाया कि वह उसके दोस्त के साथ संबंध बनाए। इनकार करने पर पति ने उससे बदसलूकी की। पीड़िता ने बृहस्पतिवार को महिला थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन


एफआईआर में ससुराल वालों पर दहेज उत्पीड़न का भी आरोप लगाया है। पीड़ित महिला सेक्टर-27 की रहने वाली है और एमबीए कर चुकी है। उसकी शादी 30 नवंबर 2016 को नांगलोई दिल्ली में हुई थी।

पुलिस को दी शिकायत में उसने आरोप लगाया है कि शादी से पहले उसे बताया गया था कि उसका पति स्नातक है और अपना बिजनेस करता है। बाद में उसे पता चला कि उसका पति 12वीं पास है और कोई कामधंधा नहीं करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नपुंसक होने के कारण पत्नी से दूरी बनाता था

demo pic
​आरोप है कि शादी के बाद पति ने शराब पीकर उससे मारपीट शुरू कर दी। नपुंसक होने की वजह से वह उससे दूरी बनाने लगा था। 14 जून को पति उसे ग्रुप टूर पर सिंगापुर ले गया। टूर में उसका दोस्त भी पत्नी के साथ था। वहां पीड़िता के पति ने दोस्त संग संबंध बनाने और स्वीमिंग पूल में जाने का दबाव बनाया।

इनकार करने पर आरोपी पति ने बदसलूकी की। टूर से लौटने के बाद पति सात जुलाई को महिला को उसके मायके छोड़ आया। जब उसने ससुराल वालों से पति की नपुंसकता का इलाज कराने और उसे वापस बुलाने की गुहार लगाई तो उस पर दहेज लाने का दबाव बनाने लगे।

पुलिस के अनुसार महिला की शिकायत पर पति, सास व ससुर समेत पांच लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें