कनार्टक में पत्रकार गौरी लंकेश की हत्या किए जाने के विरोध में इंकलाबी मजदूर केंद्र, वीनस वर्कर्स यूनियन, पत्रकार एसोसिएशन और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को बीके चौक से नीलम चौक तक रैली निकाल कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने सरकार से पत्रकार की हत्या करने वालों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग की।
प्रदर्शन से पहले पत्रकारों का एक प्रतिनिधिमंडल जिला उपायुक्त समीरपाल सरो से मिला और राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन की अगुवाई कर रहे इंकलाबी मजदूर केंद्र के प्रभारी संजय मौर्या ने कहा कि गौरी लंकेश की हत्या अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की हत्या का प्रयास है, बुद्धिजीवी वर्ग इसे सफल नहीं होने देगा। वरिष्ठ पत्रकार सतीश ने कहा कि सरकार के गलतियों को उजागर करने वालों को लगातार दबाया जा रहा है।