फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11.30 लाख रुपये लेकर नौकर फरार

Tue, 02 Sep 2014 04:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली के वसंत विहार स्थित बैंक में रकम जमा कराने के लिए नौकर को भेजना बिल्डर डीके ढींगरा को भारी पड़ गया। नौकर रकम लेकर रफूचक्कर हो गया। वारदात के दो दिन बाद भी आरोपी नौकर नीतेश का कुछ पता नहीं लगा है। नीतेश का पुलिस वेरिफिकेशन नहीं हुआ था।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, वसंत विहार के एस-ब्लॉक निवासी ढींगरा ने शनिवार को नीतेश को 11.30 लाख रुपये देकर वसंत लोक स्थित एसबीआई की ब्रांच में जमा करने भेजा था। इसके बाद आरोपी गायब हो गया।

पश्चिम विहार निवासी नीतेश ने रकम न तो बैंक में रकम जमा कराई और न ही वापस लौटा। नौकर करीब छह साल से बिल्डर के यहां काम कर रहा था। पुलिस उसके मोबाइल के आधार पर ट्रेस करने का प्रयास कर रही है। पुलिस अन्य कोणों से भी मामले की तफ्तीश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें