फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीरियल रेपिस्ट मामला: उन पीड़ित परिवारों की भी होगी तलाश, जिन्होंने नहीं कराई रिपोर्ट

Wed, 18 Jan 2017 11:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
serial repist sunil rastogi - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सीरियल रेपिस्टल सुनील रस्तोगी से पूछताछ के बाद पुलिस तीन राज्यों  के चार शहरों में कुल 58 मामलों को लिंक करने का प्रयास कर रही है। पुलिस ने 58 मामलों की जानकारी मिलने का दावा किया है।
विज्ञापन


हालांकि, इसमें  परिजनों की ओर से कोई एफआईआर दर्ज नहीं कराई गई। दिल्ली पुलिस, यूपी और उत्तराखंड पुलिस की मदद से इन मामलों को जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही जिन बच्चियों के साथ आरोपी ने जबरदस्ती की और उन बच्चियों के परिजन किसी कारण मामला नहीं दर्ज करा पाए, ऐसे परिवारों की तलाश की जा रही है।


पूर्वी जिला के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने पूछताछ के दौरान खुलासा किया था कि वह 2004 से 2017 के बीच दिल्ली, गाजियाबाद, उधम सिंह नगर और रुद्रपुर में लगातार वारदातों को अंजाम देता रहा। वह इन चार शहरों के दस थाना क्षेत्रों में 58 मामलों में शामिल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित परिवारों की काउंसलिंग होगी

serial repist sunil rastogi - फोटो : अमर उजाला
आरोपी बाकायदा साल और जगह के बारे में भी पुलिस को बता रहा है।  इतना सब होने के बाद उसके खिलाफ गिनती के ही मामले दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार, फरवरी 2016 में रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप इलाके में आरोपी ने 12 साल की बच्ची को हवस का शिकार बनाया।

इसके वह जेल भी गया, लेकिन कुछ ही दिन में वह छूट गया। इससे पहले रुद्रपुर में आरोपी ने दो और बच्चियों के साथ भी दुष्कर्म का प्रयास किया। ये मामले पुलिस की संज्ञान में भी आए, लेकिन परिजनों की ओर से मामले में कोई शिकायत नहीं की गई।  


पुलिस ने आरोपी को शांति भंग करने के आरोप में बंद कर दिया।  इसके अलावा वर्ष 2004 में कल्याणपुरी इलाके में आरोपी ने एक बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। तब इसके खिलाफ छेड़छाड़ का मुकदमा तो दर्ज कर लिया, लेकिन कोई खास कार्रवाई नहीं हुई। पुलिस की मानें तो आरोपी के खिलाफ अब तक बस आठ मामले दर्ज हैं, जिसमें छह मामले दुष्कर्म और प्रयास के हैं। 


सुनील की गिरफ्तारी के बाद सोमवार को दुष्कर्म के प्रयास के मामले के तीन परिवार सामने आए थे। इन्होंने अभी तक पुलिस को कोई भी शिकायत नहीं दी है। पुलिस ने मंगलवार को बातचीत कर तीनों परिवारों से सुनील के खिलाफ शिकायत देने के लिए कहा।  एनजीओ के प्रतिनिधि भी परिवारों की काउंसलिंग कर रहे हैं। इनसे बातचीत कर शिकायत देने के लिए समझाने का प्रयास कर रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें