फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हुडा ने बनाया तोड़फोड़ के लिए अलग से दस्ता

Thu, 23 Feb 2017 12:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टरों में अवैध निर्माण को तोडने के लिए हुडा ने अब अलग दस्ता बनाया है। हुडा इंफोर्समेंट नाम से बनाए नए दस्ते में एसडीओ समेत पांच कर्मचारियों को शामिल किया गया है। अब सर्वे शाखा के पास तोड़फोड़ का कार्य नहीं रहेगा।
विज्ञापन


सर्वे शाखा सिर्फ मकानों का नक्शा पास, मकानों की कंपलिशन देना, आरटीआई, कोर्ट केस, सीएम ङ्क्षवडो और कार्यालय का काम रह गया है। हुडा इंफोर्समेंट दस्ता तोड़फोड़ की कार्रवाई में आगे रहेगा।

अब तक शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में नगर निगम, जिला नगर योजनाकार, हुडा सर्वे शाखा तोड़फोड़ का काम करता था। जबकि तोड़फोड़ के लिए हुडा इंफोर्समेंट नाम से एक दस्ता तैयार किया गया है। इस दस्ते के निर्माण से लोगों को सहूलियत मिलेगी। नक्शा पास कराने के लिए लोगों को भटकना नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें