रूद्रपुर की एक फैक्ट्री में काम करने के दौरान एक युवक का हाथ
मशीन में आ गया। हथेली कट कर पूरी तरह से अलग हो गई। युवक को स्थानीय
अस्पताल ले जाया गया।
जिसके बाद लोगों की मदद से कटी हुई हथेली लेकर वह
गंगा राम अस्पताल पहुंच गया। हाथ से अलग होने के करीब 10 घंटे के बाद
चिकित्सकों ने युवक की हथेली को फिर से जोड़ दिया। अब घायल युवक ठीक है और
उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।
उत्तराखंड
के रूद्रपुर में फैक्ट्री में काम करने वाला युवक एम मंडल (25) हर दिन की
तरह फैक्ट्री में काम कर रहा था। काम करने के दौरान एक छोटी सी चूक हुई और
उसका हाथ मशीन में आ गया।
मशीन में हाथ आने से उसकी हथेली कट कर अलग हो
गई। फौरन उसे नजदीक के अस्पताल में ले जाया गया जहां से उसे दिल्ली के गंगा
राम अस्पताल भेजा गया।