फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्लीः ईदगाह के राहत शिविर में 12 गर्भवती महिलाओं का अलग इंतजाम

Sat, 14 Mar 2020 06:16 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
मुस्तफाबाद के ईदगाह में लगा शिविर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मुस्तफाबाद के ईदगाह में लगे शिविर में गर्भवती महिलाओं के रहने के लिए अलग व्यवस्था की जा रही है। इसका उद्देश्य इन महिलाओं को जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराना है।

विज्ञापन


वर्तमान में राहत शिविर में 12 गर्भवती महिलाएं रह रही हैं। ये शिव विहार व मुस्तफाबाद जैसे इलाकों से हैं। वक्फ बोर्ड के सदस्यों ने बताया कि कुछ दिन पहले ही एक गर्भवती महिला की तबियत बिगड़ने के बाद उसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 

ऐसे में अन्य गर्भवती महिलाओं को बेहतर चिकित्सा सेवा प्रदान करने और देखभाल के लिहाज से यह व्यवस्था की गई है। गर्भवती महिलाओं का कैंप डॉक्टरों के कैंप के सामने लगाया गया है। महिलाओं के कैंप में पुरुषों के जाने की मनाही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें