फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: कार में जली लाश मिलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

Thu, 29 Sep 2022 06:27 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली

सार

दिल्ली के रोहिणी इलाके में कार में जली लाश मिलने से हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी होने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्मट के लिए भेज दिया। फिलहाल शव की शिनाख्त नहीं हो पाई। 
विज्ञापन
इसी कार में मिली जली लाश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली में रोहिणी के माजरा डबास और जटखोड़ गांव के बीच एक जली कार में शख्स की जली हुई लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस की टीम और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का जायजा लिया। मृत युवक की अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि गुरुवार को सुबह करीब 7 बजे पीसीआर कॉल आया था और कार में आग लगने की सूचना मिली थी। जानकारी मिलने के बाद पुलिस और जांच एजेंसी की टीम मौके पर पहुंची जहां कार पूरी तरह से जलकर राख हो गई थी। कार में बैठा शख्स भी पूरी तरह से जल गया था।
 
पुलिस इस पूरे मामले की कई एंगल से जांच कर रही है। शख्स की मौत कार जलने से हुई या किसी ने इस घटना को अंजाम दिया है।  फिलहाल पुलिस ने शव  को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें