फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वरिष्ठ अधिकारी संभाल रहे यातायात, कंट्रोल रूम के जरिये ले रहे अफसरों की लोकेशन 

Sat, 30 Apr 2016 09:30 AM IST
पुरुषोत्तम वर्मा/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
कमरों में बैठकर आदेश देने वाले यातायात पुलिस अधिकारियों को अब पता लग रहा है कि राजधानी की ट्रैफिक को कैसे संभाला जाता है। ट्रैफिक पुलिस के सीनियर अधिकारी यहां तक की विशेष पुलिस आयुक्त अब सुबह व शाम दिल्ली की सड़कों पर उतरकर ट्रैफिक को संभालते हुए दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस आयुक्त आलोक कुमार वर्मा कंट्रोल रूम के जरिये सीनियर ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों की लोकेशन ले रहे हैं। पुलिस आयुक्त लोकेशन लेकर ये देखते है कि कौन अफसर सड़कों पर उतरे हैं और कौन नहीं। पुलिस आयुक्त के लोकेशन लेने से दिल्ली ट्रैफिक पुलिस अधिकारी बहुत ही सतर्क हैं।

आलोक कुमार वर्मा ने पुलिस आयुक्त का पद संभालने के बाद कहा था कि ट्रैफिक का सुचारु संचालन उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने सभी ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों व कर्मियों को सड़कों पर उतरकर ट्रैफिक संभालने के लिए कहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंस्पेक्टर के ऊपर तक नहीं जाती लोकेशन

- फोटो : demo pics
पुलिस आयुक्त के आदेश के बाद ट्रैफिक के सभी वरिष्ठ अधिकारी सड़क पर उतरकर ट्रैफिक के सुचारु संचालन में जुट गए। ट्रैफिक पुलिस के अधिकारी सुबह आठ से 10 बजे और शाम पांच बजे से लेकर रात आठ बजे तक सड़कों पर उतर कर ट्रैफिक को संभालते हैं।

सीनियर पुलिस अधिकारी अपनी ड्यूटी ठीक से कर रहे हैं या नहीं ये जानने के लिए दिल्ली पुलिस आयुक्त के ओर से हर रोज लोकेशन ली जाती है। पुलिस आयुक्त केआदेश के बाद कंट्रोल रूम ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों की लोकेशन लेता है।

दिल्ली पुलिस के इतिहास में अभी तक इंस्पेक्टर से ऊपर तक लोकेशन नहीं जानी जाती थी। ऐसा पहली बार हो रहा है कि ट्रैफिक पुलिस के विशेष पुलिस आयुक्त समेत सभी सीनियर पुलिस अधिकारियों की लोकेशन ली जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें