फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'पनामा पेपर लीक मामले में वरिष्ठ बीजेपी नेताओं के करीबियों के नाम'

Fri, 08 Apr 2016 08:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
संजय सिंह - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी (आप) ने पनामा पेपर लीक मामले में एक बार फिर केंद्र सरकार व केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली की भूमिका पर सवाल उठाया है। पार्टी का कहना है कि इस मामले में वरिष्ठ भाजपा नेताओं के करीबियों के नाम हैं।
विज्ञापन


बावजूद इसके, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुप्पी साध रखी है। इस मामले में पार्टी ने केंद्र  सरकार से कई सवाल किया है। वरिष्ठ पार्टी नेता संजय सिंह ने शुक्रवार को मीडिया से बात करते हुए कहा कि पनामा पेपर लीक मामले में दुनिया भर में हड़कंप मचा हुआ है।

कई देशों में इस मामले में कार्रवाई हो रही है लेकिन भारत सरकार व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खामोशी ओढ़ रखी है। संजय सिंह ने आरोप लगाया कि इस मामले में नीरा राडिया, लोकेश शर्मा, विनोद अडानी और रमण सिंह के बेटे समेत कई नामचीन हस्तियों को नाम शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वित्त मंत्री को बताना चाहिए कि वह लोकेश शर्मा को कब से जानते हैं

अरुण जेटली - फोटो : amar ujala
संजय सिंह के मुताबिक, लोकेश शर्मा वित्त मंत्री अरुण जेटली के करीबी हैं। वित्त मंत्री को बताना चाहिए कि वह लोकेश शर्मा को कब से जानते हैं। लोकेश के बैंक खाते की जानकारी सरकार को है या नहीं। उनकी कंपनी को लाभ पहुंचाया गया या नहीं

संजय सिंह ने सवाल किया कि क्या पूर्व पुलिस कमिश्नर को डीडीसीए घोटाले की जांच को रोकने का आदेश दिया गया था। क्या, जेटली के वित्त मंत्री रहते हुए पनामा पेपर्स मामले की जांच हो सकती है?

संजय सिंह ने मांग की है कि इस मामले की जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में एसआईटी का गठन हो।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें