फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...तो इसके बाद सील हो सकती है प्रॉपर्टी

Mon, 17 Feb 2014 05:37 PM IST
भोला पाण्डेय/ अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
निर्धारित समय सीमा के बाद भी जिन लोगों ने अभी तक प्रॉपर्टी टैक्स जमा नहीं किया है, नगर निगम उनके खिलाफ कार्रवाई के मूड में है। फिलहाल निगम ऐसे सभी लोगों को सेल्फ असेसमेंट फार्म (मूल्यांकन) भेजा है।
विज्ञापन


इसके बाद भी यदि लोगों ने टैक्स जमा नहीं किया तो निगम नोटिस भेजकर उनकी प्रॉपर्टी को सील करने की कार्रवाई कर सकता है। यह पूरी प्रक्रिया विकास कार्यों के लिए की जा रही है। पैसा मिलेगा तो विकास होगा।

यह भी पढ़ें:प्रॉपर्टी टैक्स पर छूट पाने का एक और चांस

राज्य सरकार ने प्रॉपर्टी टैक्स जमा करने के लिए 26 जून 12 को सेल्फ असेसमेंट पॉलिसी लागू की थी। वर्ष 2012 से टैक्स जमा करने की डेट अब तक करीब 10 बार बढ़ाई जा चुकी है। बावजूद महज एक लाख लोगों ने ही टैक्स जमा किया। जबकि नगर निगम के रिकार्ड के तहत करीब सवा दो लाख प्रॉपर्टी पंजीकृत हैं।
विज्ञापन


गत 14 फरवरी को विधानसभा की स्थाई समिति की बैठक में शामिल होने आए स्थानीय निकाय के प्रधान सचिव पी राघवेंद्र राव ने भी माना था कि प्रॉपर्टी टैक्स की वसूली में फरीदाबाद काफी पीछे है। अभी तक महज 49 करोड़ रुपये ही जमा हो पाए हैं।

क्षेत्रीय एवं कर अधिकारी बलवीर सिंह पंवार ने बताया कि जिन लोगों ने टैक्स जमा नहीं किया है उनकी पहचान करके सेल्फ असेसमेंट फार्म उनके घरों पर शनिवार व रविवार को भेज दिया गया है। संबंधित लोगों से जल्द टैक्स जमा करने को कहा गया है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें