फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: जिला बास्केटबॉल टीम के लिए 19 खिलाड़ियों का चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
3 से 8 अप्रैल तक प्रतापगढ़ में होगी 36वीं जूनियर उत्तर प्रदेश बास्केटबॉल चैंपियनशिप
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी



ग्रेटर नोएडा। गौतमबुद्ध नगर बास्केटबॉल एसोसिएशन की ओर से सोमवार को जूनियर पुरुष टीम के चयन के लिए जिला स्तरीय ट्रायल का आयोजन किया गया। इसमें चयनित 19 खिलाड़ी 36वीं जूनियर उत्तर प्रदेश बास्केटबॉल चैंपियनशिप में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। इसका आयोजन 3 से 8 अप्रैल तक प्रतापगढ़ में होगा।
विज्ञापन

एसोसिएशन के उपाध्यक्ष डॉ. अजीत नागर ने बताया कि नोएडा के सेक्टर-21 स्थित नोएडा स्टेडियम में सोमवार को ट्रायल हुआ। इसमें जिलेभर के 56 खिलाड़ियों ने पंजीकरण कराया। चयन समिति की समीक्षा के बाद इनमें से 19 खिलाड़ियों का चयन जिले की टीम के लिए हुआ है। ये मंगलवार से नोएडा के सेक्टर-93 स्थित एनईएम स्कूल और गेझा गांव स्थित ड्रिबल अकादमी में में कोचिंग शिविर में भाग ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें