फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेहरावत ने केजरीवाल पर लगाए गंभीर आरोप, कहा अविवाहित युवती का कराया गया गर्भपात 

Mon, 12 Sep 2016 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक देवेंदर सेहरावत ने रविवार को एक बार फिर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर सीधा हमला बोला। केजरीवाल पर कई गंभीर आरोप जड़ दिए।
विज्ञापन


इतना ही नहीं आप कार्यालय में काम करने वाली युवती को लेकर भी आरोप लगाए है। उन्होंने कहा कि आप कार्यालय में काम करने वाली एक अविवाहित युवती का गर्भपात कराया गया ।

सेहरावत ने इस बारे में मुख्यमंत्री से जवाब मांगा है। वहीं दूसरी तरफ उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने आरोपों को गलत बताते हुए सहरावत को ही कटघरे में खड़ा कर दिया। उन्होंने कहा कि सेहरावत के पिता ने मुख्यमंत्री को शिकायत देकर अपने बेटे से जान का खतरा बताया है। 
विज्ञापन


दरअसल, देवेंदर सेहरावत ने रविवार को सोशल मीडिया पर एक के बाद एक कई पोस्ट डाले। इसमें उन्होंने न सिर्फ केजरीवाल की कथनी/करनी को सवालों के घेरे में खड़ा किया।
विज्ञापन

'सोनी के मामले की केजरीवाल को छह महीने से थी जानकारी'

devendra sehrawat
बल्कि वरिष्ठ आप नेता संजय सिंह के चरित्र पर भी हमला बोला। सेहरावत ने आरोप लगाया है कि एनजीओ चलाने के वक्त से ही केजरीवाल कई विवादों में रहे हैं।  

सेहरावत का आरोप है कि नरेला की सोनी के मामले की छह महीने से केजरीवाल को जानकारी थी। बावजूद उसे इंसाफ नहीं मिला। सेहरावत यहीं नहीं रुके। उन्होंने दिल्ली प्रदेश संयोजक दिलीप पांडेय व वरिष्ठ नेता संजय सिंह के चरित्र पर भी सवालिया निशान लगाया है।

दूसरी तरफ प्रेस कांफ्रेंस में सेहरावत के आरोपों के बारे में उठे सवाल पर उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि सेहरावत पर ज्यादा बोलने की जरूरत नहीं है। 

उनके पिता खुद ही बहुत कुछ बता रहे हैं। जबकि सेहरावत के पिता राम प्रकाश सेहरावत ने मुख्यमंत्री को एक चिट्ठी लिखी है। जिसमें उन्होंने आप विधायक से अपनी जान का खतरा बताया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें