सीमा हैदर ने बताया कि ATS ने हर छोटी से छोटी बात की जानकारी ली। पाकिस्तानी महिला ने कहा कि मुझसे सबसे पहले पाकिस्तान एयरपोर्ट पर पूछताछ हुई थी। मेरे पास टिकट, वीजा सब कुछ लीगल था। अब झूठ कहा जा रहा है कि मैंने 8 मई को वीजा और पासपोर्ट बनवाया था। मेरा पासपोर्ट पहले बना था। 6 पासपोर्ट होने के सवाल पर सीमा ने कहा, इसमें चार पासपोर्ट बच्चों के हैं और दो मेरे। इसमें से मेरे एक पासपोर्ट में सरनेम नहीं था। इस वजह से नेपाल से मुझे वीजा नहीं मिला था। इस वजह से मैंने दोबारा पासपोर्ट बनवाया था।
भारत में ही मुझे रहना है जेल भी कुबूल-
सीमा हैदर ने कहा कि वो पाकिस्तान नहीं जाना चाहती। भारत में उसे रहना है और जेल भी कबुल है। बस यहां की नागरिकता मिल जाए। एटीएस से पूछताछ में सीमा हैदर ने कहा कि उसने साल 2019 के बाद ही PUBG खेलना शुरू कर दिया था तब बातों-बातों में हिंदी भाषा बोलनी सीख ली।
मीडिया से बातचीत में सीमा हैदर ने एक बड़ा बयान दिया है। उसने कहा कि सिर्फ पाकिस्तान का पहचान पत्र मेरे पास है। पाकिस्तान से बेहतर भारत की जेल है। उनके कैरेक्टर से संबंधित अलग-अलग तरीके के जो आरोप उन पर लगाए जा रहे हैं, वे यह सारे गलत हैं। उसने कहा कि शुरू से रील बनाना पसंद है, इसलिए वह रील बनाती थी।