फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व प्रेमिका के साथ युवक को देखकर प्रेमी हुआ पागल

Thu, 09 Jul 2015 07:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
अपनी पूर्व प्रेमिका के साथ अन्य युवक को देखकर प्रेमी ने अपना आपा खो दिया और गुस्से में सरेराह उक्त युवक की कार रोककर शीशे तोड़ डाले।
विज्ञापन


इतना ही नहीं उसे जान से मारने की धमकी देते हुए युवती से दूर रहने की हिदायत भी दी। बुराड़ी, दिल्ली निवासी रीना (30) (परिवर्तित नाम) सेक्टर-59 स्थित बी ब्लॉक में एमजीयू (महात्मा गांधी यूनिवर्सिटी) में कोआर्डिनेटर है। डेढ़ वर्ष पूर्व रीना का प्रेम प्रसंग गुड़गांव निवासी हेमंत लोहिया से चल रहा था।

बाद में दोनों के बीच मनमुटाव हुआ और उनका ब्रेक अप हो गया। रीना का एक दोस्त शशांक शर्मा है जो अक्सर उसे यूनिवर्सिटी छोड़ने और लेने जाता है।

मंगलवार को शशांक अपनी वैगनआर कार से रीना को सुबह करीब 11 बजे एमजीयू यूनिवर्सिटी ड्रॉप किया और सेक्टर-62 स्थित एक ऑफिस में मीटिंग अटेंड करने जा रहा था।
विज्ञापन

विज्ञापन

ब्रेक अप के बाद भड़का प्रमी

वो जैसे ही सेक्टर-62 लाल बत्ती पर पहुंचा उसे ओवरटेक कर हेमंत ने अपनी कार आगे रोक दी और शशांक की कार के बोनट पर चढ़कर लोहे के रॉड से शीशा तोड़ डाला।

इतना ही नहीं उसे रीना से दूर रहने की हिदायत देते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। इस मामले की सूचना फौरन शशांक ने पुलिस कंट्रोल रूम को दी और रीना को यूनिवर्सिटी से वापस ले कर सेक्टर-58 थाने पहुंच गया, जहां दोनों ने हेमंत के खिलाफ लिखित शिकायत दी।

वहीं, सेक्टर-58 पुलिस का कहना है कि उक्त शिकायत पर हेमंत को हिरासत में लिया गया था। बाद में दोनों पक्षों ने सुलह कर ली, जिसके बाद हेमंत को वार्निंग दे कर छोड़ दिया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें