फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वस्तु का वजन और कीमत देखकर करें खरीदारी

Sun, 22 Jun 2014 11:51 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
मॉल और हाइपर मार्केट से यदि आप खरीददारी कर रहे तो संभलकर रहिए। ब्रांडेड कंपनियां भी उपभोक्ताओं को ठगने में पीछे नहीं हैं। कंपनियों के उत्पादों में घटतौली की शिकायत मिल रही है।
विज्ञापन


विधिक माप विभाग ने कई कंपनियों पर कार्रवाई भी की है। बीते कुछ दिनाें में विधिक माप विभाग के निशाने पर कई कंपनियां आई हैं जिनके उत्पादाें में घटतौली पकड़ी गई।

विभाग के वरिष्ठ निरीक्षक हरीश प्रजापति ने बताया कि ब्रांडेड कंपनियाें के उत्पादाें पर उपभोक्ता विश्वास करते हैं। इसलिए जब कभी उपभोक्ता हाइपर मार्केट या मॉल से कोई सामान खरीदते हैं तो उस पर लिखी घोषणाएं या उसका वजन नहीं तौलते।
विज्ञापन


हाइपर मार्केट में बल्क में लोग सामान खरीदते हैं। यदि किसी वस्तु में थोड़ी सी भी घटतौली होगी तो कंपनी को इससे बड़ा मुनाफा मिलेगा। किसी वस्तु पर संदेह होने पर उपभोक्ता विभाग के पास शिकायत कर सकता है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें