फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: सोने की ईंट और आभूषण देख डोली मंगेतर की नियत, शादी से पहले ले उड़ा दुल्हन के डेढ़ करोड़ के गहने

Thu, 04 Sep 2025 11:07 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

करीब दो साल पहले पीड़िता की मुलाकात नीतिश वर्मा से हुई। नीतिश का ज्वेलरी बनाने का काम था। दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और नीतिश पीड़िता के साथ सहमति से संबंध में भी रहने लगा। भाई ने फरवरी 2024 में दोनों की मंगनी कर दी। 
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस - फोटो : Adobe Stock Images
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सात फेरे लेने की तैयारी कर रहे मंगेतर ने जब अपनी होने वाली पत्नी के जेवरात और सोने की ईंट देखी तो उसकी नियत खराब हो गई। उसने पहले सोने, चांदी और हीरे के एक करोड़ से अधिक के आभूषण उड़ा लिए। युवती ने आभूषण बनवाने के लिए मंगेतर को सोने की ईंट दी। आरोपी ने चुपचाप सोने की ईंट बदलकर नकली रख दी। शक होने पर उसने मंगेतर नीतिश वर्मा से सख्ती से पूछताछ की तो आरोपी ने अपना अपराध कबूल कर लिया। वह ईंट या पैसे वापस करने की बात करने लगा। नीतिश मौका लगते ही फरार हो गया। मामला दर्ज होने के बाद लोकल पुलिस के अलावा एंटी नारकोटिक्स सेल ने आरोपी को कौशांबी गाजियाबाद से दबोच लिया।

विज्ञापन

माता-पिता की हो चुकी है मौत
करोल बाग निवासी पीड़िता अपने भाई के साथ रहती है। माता-पिता की मौत हो चुकी है। भाई का प्रॉपर्टी बेचने-खरीदने के अलावा मोटा किराया आता है। वर्ष 2003 में पीड़िता के पिता ने उसकी शादी के लिए एक किलो सोने की ईंट खरीदी थी। इसके अलावा सोने व हीरे के जेवरात भी तैयार करवाकर रखे थे।

सहमति संबंध में रहते थे दोनों
करीब दो साल पहले पीड़िता की मुलाकात नीतिश वर्मा से हुई। नीतिश का ज्वेलरी बनाने का काम था। दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और नीतिश पीड़िता के साथ सहमति से संबंध में भी रहने लगा। भाई ने फरवरी 2024 में दोनों की मंगनी कर दी। पीड़िता के साथ घर पर रहने के दौरान नीतिश ने उसके घर से एक करोड़ से ज्यादा के आभूषण तीन सोने के भारी सेट, चार हीरों के सेट, सोने की अंगूठियां, चूड़ियां, कड़े और चांदी के सामान चोरी कर लिए। शक होने के बाद भी उसने नजरअंदाज कर दिया। पुलिस ने अगस्त 2024 में मामला दर्ज कर लिया। दोनों साथ रहते रहे। 18 अगस्त 2025 को दोनों की शादी होनी थी। पीड़िता ने नए जेवरात बनवाने के लिए चोरी छिपे निशान लगाकर एक किलो सोने की ईंट दे दी। नीतिश ईंट लेकर गया और बाद में उसके नकली होने का दावा करने लगा।

असली सोने की ईंट की जगह नकली लेकर पहुंचा
पीड़िता ने उसे वापस बुलवा लिया। आरोपी ईंट लेकर पहुंचा तो पीड़िता को पता चला कि आरोपी ने असली की जगह नकली ईंट रखी हुई थी। पीड़िता का शक यकीन में बदल गया। उसने आरोपी से सख्ती से बात की। पुलिस से शिकायत करने की बात पर आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया।
विज्ञापन

नीतिश ने खरीद लिए कई प्लॉट...
पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने सोने की ईंट को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर अलग-अलग ज्वेलर को बेच दिया। इससे आए पैसों से सबसे पहले उसने 42 लाख का देहरादून में प्लॉट खरीदा। इसके अलावा 80 लाख रुपये उसने अपने माता-पिता को दिए। इसकी मदद से दिल्ली, देहरादून, मसूरी और हरिद्वार में प्रॉपर्टी खरीदी गई। पुलिस आरोपी से पूछताछ आभूषणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें