फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PICS: जब राष्ट्रपति के ऐटहोम में पहुंचे आडवाणी तो महामहिम ने ऐसे किया स्वागत, राहुल नजर आए अकेले

Wed, 31 Jan 2018 10:44 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
at home reception - फोटो : pti
शुक्रवार को देश ने 69वां गणतंत्र दिवस मनाया। हर बार की तरह इस बार भी गणतंत्र दिवस की संध्या पर देश के राष्ट्रपति ने अपने निवास पर यानी राष्ट्रपति भवन पर ऐटहोम का आयोजन किया। इसमें गणतंत्र दिवस पर मुख्य अतिथि रहे आसियान देशों के राष्ट्राध्यक्ष तो शामिल ही हुए इसके साथ ही देश के तमाम दलों के राजनेता और पत्रकार आदि भी शामिल हुए।

 
विज्ञापन

2 of 10
at home reception - फोटो : pti
इस मौके पर वह नजारा देखने लायक था जब भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी राष्ट्रपति भवन पहुंचे। महामहिम रामनाथ कोविंद ने उनका स्वागत नमस्कार कर सम्मान में सिर झुकाकर किया। वहां मौजूद लोग राष्ट्रपति की सहृदयता काफी खुश नजर आए।
विज्ञापन

3 of 10
at home reception - फोटो : pti
राष्ट्रपति ने अपने हर मेहमान का स्वागत बड़े ही गर्मजोशी से किया। वहीं यहां पहुंचे कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी वैसे तो सबसे मिले लेकिन वो ज्यादा मौकों पर अकेले ही कैमरे में कैप्चर हुए।

4 of 10
rahul gandhi - फोटो : pti
राहुल एक कुर्सी पर बैठ ना जाने क्या सोचते नजर आए। दूसरी ओर पीएम नरेंद्र मोदी जब इस रिसेप्शन में पूर्व पीएम मनमोहन सिंह और राहुल गांधी से मिले तो सबकी नजरें इस मुलाकात पर टिक गई।
विज्ञापन

5 of 10
rahul gandhi - फोटो : pti
पीएम मोदी ने राहुल से काफी देर बात भी की। ज‌िसकी तस्वीरें बता रही हैं कि दोनों के बीच अच्छी खासी बातचीत हुई।
विज्ञापन

6 of 10
rahul gandhi - फोटो : pti
राहुल गांधी ने सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्ट‌िस दीपक म‌िश्रा से भी मुलाकात की और दोनों में काफी बातें हुईं।
विज्ञापन

7 of 10
pm modi - फोटो : pti
गुजरात चुनाव के दौरान जिस तरह पीएम मोदी ने मनमोहन सिंह पर तीखे वार किए थे उसके बाद से दोनों के बीच कुछ तल्खी देखी गई थी। चुनाव के बाद जब पहली बार दोनों संसद हमले की बरसी पर मिले थे तो उनके चेहरे के भावों से यही लग रहा था कि वह कुछ खुश नहीं हैं।

8 of 10
pm modi - फोटो : pti
लेकिन कल जब ये दोनों मिले तो दोनों काफी हंस कर मिले और बातें भी की।

9 of 10
rahul gandhi - फोटो : pti
तस्वीर में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, पूर्व पीएम मनमोहन स‌‌िंह, पूर्व उपराष्ट्रपत‌ि हाम‌िद अंसारी, व‌ित्त  मंत्री अरुण जेटली और चीफ जस्ट‌िस दीपक म‌िश्रा।
विज्ञापन

10 of 10
at home reception - फोटो : इंड‌ियन एक्सप्रेस
​वहीं इस मौके पर दिल्ली के सीएम केजरीवाल भी पहुंचे थे। वो भी लोगों से मिलते बात करते नजर आए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें