फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिक्योरिटी गार्ड ने बंदूक से खुद को गोली मारकर दी जान

Thu, 05 Dec 2019 03:20 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

मध्य दिल्ली के पहाड़गंज इलाके में सिक्योरिटी गार्ड ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मार ली। ठुड्डी पर गोली लगने से गंभीर घायल गार्ड की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। 

विज्ञापन


उसके पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। परिजनों से पूछताछ के बाद पुलिस आशंका जता रही है कि उसने बेरोजगारी से परेशान होकर यह कदम उठाया।

पुलिस के मुताबिक, गोपाल (45) परिवार के साथ पहाड़गंज इलाके में रहता था। परिवार में पत्नी और बेटे के अलावा अन्य सदस्य हैं। कई साल से वह एक निजी कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी कर रहा था। उसके पास डबल बैरल गन का लाइसेंस था। 

कुछ समय से गोपाल बेरोजगार था, जिसकी वजह से वह परेशान था। बुधवार शाम करीब 7.00 बजे गोपाल अपने कमरे में बंदूक लेकर बैठा हुआ था। इस दौरान उसने अपनी ठुड्डी के नीचे बंदूक रखकर गोली चला दी। 
विज्ञापन


परिजन मौके पर पहुंचे तो वह खून से लथपथ पड़ा था। उसकी मौके पर ही मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए लेडी हार्डिंग अस्पताल की मोर्चरी भेजा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें