फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरक्षाकर्मी ने पत्नी और दो बच्चों की हत्या कर खुद को भी गोली से उड़ाया

Fri, 19 Apr 2019 05:55 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
shot dead - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

नोएडा की एक निजी कंपनी में बतौर सिक्योरिटी गार्ड कार्यरत शख्स ने पत्नी, तीन बच्चों को गोली मारकर खुद को शूट कर लिया। दो बच्चों और पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल एक बच्ची सैफई मेडिकल कॉलेज में उपचाराधीन है। एसपी ने बताया कि सिक्योरिटी गार्ड ने पत्नी से कहासुनी के बाद तैश में आकर यह घातक कदम उठाया।

विज्ञापन


ग्राम रमपुरा निवासी विश्राम सिंह (45) नोएडा में एक निजी कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड था। वह इन दिनों छुट्टी लेकर घर आया था। बृहस्पतिवार की दोपहर में विश्राम सिंह पत्नी रेखा देवी (40) को डॉक्टरी सलाह के लिए भरथना (इटावा) लेकर गया था। वहां से लौटने के कुछ देर बाद घर के भीतर से गोलियां चलने की आवाजें आने लगीं। आसपास के लोग भागकर अंदर पहुंचे तो दृश्य देखकर दहल गए। एक चारपाई पर विश्राम के पुत्र वंश (3) का लहूलुहान शव पड़ा था। आंगन में पत्नी रेखा और बाहरी हिस्से में पुत्री प्रांशी (9) व विश्राम सिंह के शव पड़े थे। गोलियां लगने से शवों से खून टपक रहा था। घर के भीतरी हिस्से में विश्राम की पुत्री अंशी (7) भी गोली लगने से लहूलुहान हाल में पड़ी थी लेकिन उसकी सांसें चल रही थीं। विश्राम के शव के पास ही तमंचा पड़ा था।

ग्रामीणों की सूचना पर एरवाकटरा के थानाध्यक्ष अवधेश कुमार मौके पर पहुंचे। अंशी को एंबुलेंस से सीएचसी भेजा गया, जहां से डॉक्टरों ने सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। कुछ देर में ही एसपी हरीश चंदर भी अन्य अफसरों के साथ सुरक्षा गार्ड के घर पहुंचे। डीएम अभिषेक सिंह मीणा ने भी घटनास्थल का दौरा किया। विश्राम के पिता लाखन सिंह ने मौके पर पहुंचे पुलिस अफसरों से कहा कि गांव के तीन लोगों से जमीन का विवाद है, उससे दुखी होकर बेटे ने यह कदम उठा लिया। 
विज्ञापन


हालांकि एसपी हरीश चंदर की मौजूदगी में आसपास से जुटाई गई जानकारियों में गृहकलह को घटना की वजह माना गया। देर रात में एसपी ने बताया कि कुछ घंटे जमीनी विवाद की बात कहने वाले मृतक के पिता ने रात में अपना बयान बदल दिया। पुलिस के समक्ष स्वीकार किया कि नोएडा में सिक्योरिटी गार्ड का पेशा होने के कारण विश्राम काफी दिन के अंतर से छुट्टी लेकर घर आ पाता था। इस पर पत्नी उलाहना देती थी। यही बात अक्सर दोनों के बीच विवाद की वजह बनती थी। बृहस्पतिवार दोपहर भरथना में पत्नी को डॉक्टर के यहां दिखाकर लौटने के बाद विश्राम की पत्नी से कहासुनी हुई थी। इससे गुस्से में आकर उसने सभी पर गोलियां चलाकर खुद को भी गोली से उड़ा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें