फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जोमैटो के दो डिलीवरी बॉय निकले लुटेरे, डिलीवरी के समय रेकी कर करते थे चोरी और लूट की वारदात

Fri, 19 Apr 2019 05:47 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
Arrest - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

जोमैटो के दो डिलीवरी बॉय को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों ने बुधवार रात सेक्टर-76 के बूथ में घुसकर एटीएम में तोड़फोड़ की थी। दोनों ने पहले भी कई मोबाइल व चेन लूटने की वारदात अंजाम दी हैं।

विज्ञापन


कोतवाली सेक्टर-49 के प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार अग्रवाल के अनुसार, बुधवार रात को सेक्टर-76 स्थित इंडसइंड बैंक के एटीएम में घुसकर दो युवकों ने मशीन के पैनल बॉक्स को जब तोड़ने का प्रयास किया तो सेंसर से बैंक के कंट्रोल रूम को घटना का पता चल गया। इसके बाद बैंक की तरफ से रात में ही पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन दोनों  युवक भाग गए। दोनों युवक व बाइक का नंबर सीसीटीवी में कैद हो गया। 

पुलिस जांच के बाद बुलंदशहर निवासी सूरज और चेतन चौधरी को गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों जोमैटो के डिलीवरी बॉय हैं। काम खत्म करने के बाद दोनों ने शराब पी और एटीएम बूथ में घुस गए। वहां सरिये से मशीन तोड़कर पैसे निकालने का प्रयास किया था। इन दोनों ने ही चार महीने पहले कोठारी इंटरनेशनल स्कूल के पास महिला से चेन लूटी थी। वहीं, दो महीने पहले एफएनजी रोड पर एक दुकान में चोरी की थी। दोनों जोमैटो में काम करने के दौरान डिलीवरी के वक्त रेकी करते हैं। फिर चोरी व लूट की वारदात को अंजाम देते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें