फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Republic Day: दिल्ली में मेट्रो स्टेशनों पर जांच तेज, लग सकती है लंबी लाइन; यात्रा से पहले बना लें अपनी योजना

Mon, 20 Jan 2025 04:26 PM IST
श्याम जी. पीटीआई, नई दिल्ली

सार

गणतंत्र दिवस के मद्देनजर दिल्ली के मेट्रो स्टेशनों पर सुरक्षा को लेकर जांच तेज कर दी गई है। इसके चलते स्टेशन पर लाइन लग सकती है।
विज्ञापन
Delhi Metro
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली मेट्रो ने सोमवार को घोषणा की कि सीआईएसएफ ने गणतंत्र दिवस के मद्देनजर सुरक्षा जांच तेज कर दी है। इससे व्यस्त समय के दौरान कुछ स्टेशनों पर लाइनें लग सकती हैं। डीएमआरसी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि गणतंत्र दिवस से पहले बढ़ी हुई सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर सीआईएसएफ ने 27 जनवरी तक मेट्रो स्टेशनों पर यात्री सुरक्षा जांच और तेज कर दी है।

विज्ञापन


अधिकारी ने कहा कि इसके परिणामस्वरूप इस अवधि तक कुछ मेट्रो स्टेशनों पर विशेष रूप से पीक आवर्स के दौरान कतारें लग सकती हैं। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे अपनी यात्रा की योजना बनाएं और इन दिनों के दौरान अपने आवागमन के लिए कुछ अतिरिक्त समय की अनुमति दें। उन्होंने यात्रियों से जांच के दौरान सुरक्षा कर्मियों के साथ सहयोग करने का भी आग्रह किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें