फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Schools Bomb Threat: दिल्ली-एनसीआर में कई स्कूलों को धमकी भरे ईमेल, खाली कराए गए परिसर; अलर्ट पर एजेंसियां

Thu, 19 Feb 2026 11:16 AM IST
राहुल तिवारी पीटीआई, नई दिल्ली

सार

Delhi Schools Bomb Threat: दिल्ली के तीन स्कूलों को ईमेल के जरिए बम की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। वहीं नोएडा के स्कूलों में भी बम की धमकी मिलने की खबर है। सूचना मिलते ही सुरक्षा एजेंसियों ने स्कूल खाली कराए और तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
Delhi Schools Bomb Threat (सांकेतिक फोटो) - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Delhi Schools Bomb Threat: दिल्ली के तीन स्कूलों को गुरुवार सुबह ईमेल के जरिए बम की धमकी मिली, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियों ने तुरंत स्कूलों को खाली कराकर तलाशी अभियान शुरू किया। यह जानकारी दिल्ली फायर सर्विसेज के एक अधिकारी द्वारा दी गई। वहीं नोएडा में भी कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी भरे ईमेल मिले। जिसके बाद ईमेल के संबंध में साइबर टीम तकनीकी जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन


अधिकारी ने कहा कि, 'हमें तीन स्कूलों को भेजे गए बम धमकी वाले ईमेल की सूचना मिली थी, जिनमें द्वारका स्थित सीआरपीएफ पब्लिक स्कूल और सेंट थॉमस स्कूल के साथ ही पश्चिम एन्क्लेव स्थित डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल शामिल हैं। एहतियात के तौर पर फायर टेंडर और रेस्क्यू टीमों को तुरंत मौके पर भेजा गया।'

अधिकारियों ने बताया कि अलर्ट मिलते ही स्कूलों में पुलिस टीम, बम निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वॉड और स्थानीय प्रशासन के अधिकारी तैनात कर दिए गए। एहतियातन स्कूल प्रबंधन ने छात्रों और स्टाफ को परिसर से बाहर निकाल दिया, जबकि तलाशी अभियान चलाया गया। अधिकारियों ने कहा कि प्रारंभिक जांच में कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है, हालांकि स्कूल परिसरों में विस्तृत सैनेटाइजेशन जांच की जा रही है।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि साइबर टीमों को अलर्ट कर दिया गया है और ईमेल के स्रोत का पता लगाने के प्रयास जारी हैं। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि, 'ईमेल की जांच कर उनके स्रोत और सत्यता का पता लगाया जा रहा है। यह भी जांच की जा रही है कि क्या इसी तरह की धमकियां अन्य संस्थानों को भी भेजी गई हैं।'

नोएडा स्कूलों में भी मिले धमकी भरे ईमेल
कमिश्नरेट गौतम बुद्ध नगर क्षेत्र के कई स्कूलों को ईमेल के माध्यम से बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल प्रतिक्रिया देते हुए सभी संबंधित स्कूलों में व्यापक तलाशी अभियान शुरू कराया। पुलिस द्वारा बॉम्ब डिस्पोजल स्क्वाड, एएस चेक टीम और डॉग स्क्वाड की मदद से स्कूल परिसरों की सघन चेकिंग कराई गई। अधिकारियों के अनुसार अब तक किसी भी स्कूल में कोई संदिग्ध या प्रतिकूल वस्तु बरामद नहीं हुई है।

पुलिस टीमों की ओर से लगातार सतर्कता बरती जा रही है और सभी स्थानों पर शांति व्यवस्था कायम है। वहीं, धमकी भरे ईमेल के संबंध में साइबर टीम तकनीकी जांच में जुटी हुई है। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि स्थिति पूर्णतः सामान्य है और लोगों से अपील की गई है कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें।

दिल्ली में बम की सूचना फर्जी 
दिल्ली के तीन स्कूलों में बम की सूचना फर्जी निकली। दमकल अधिकारियों के मुताबिक द्वारका के गोयला डेयरी स्थित सेंट थॉमस स्कूल के साथ-साथ द्वारका सेक्टर 16 स्थित सीआरपीएफ पब्लिक स्कूल और पश्चिम एन्क्लेव में डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल को धमकी मिली थी। धमकी मिलने के बाद मौके पर दिल्ली पुलिस की बम निरोधक दस्ता और दमकल की टीम स्कूल पहुंची। बच्चों को सुरक्षित बाहर निकालने के बाद स्कूलों के चप्पे-चप्पे की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान किसी भी स्कूल से कोई विस्फोटक पदार्थ नहीं मिला। उसके पास सूचना को फर्जी करार दिया गया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि ई-मेल के जरिए इन स्कूलों कोे बम से उड़ाने की धमकी मिली थी।
 
विज्ञापन



ग्रेटर नोएडा के तीन स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी

ग्रेटर नोएडा के तीन स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। बिसरख कोतवाली क्षेत्र में स्थित डीपीएस, एस्टर स्कूल और सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र स्थित एस्टर पब्लिक स्कूल को भी धमकी मिली है। सूचना के बाद डीसीपी सेंट्रल नोएडा शक्ति मोहन अवस्थी ने पुलिस फोर्स के साथ स्कूल का निरीक्षण का सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें