जामिया नगर में बवाल के दौरान गोली चली थी। न्यू फ्रेंडस कॉलोनी थाना पुलिस ने माता मंदिर रोड टी प्वाइंट से एक खोल (चला हुआ कारतूस) बरामद किया है। हालांकि पुलिस इस बात को लगातार छिपा रही है। गोली किसने चलाई, यह जांच का विषय है।
जामिया के तीन छात्र नामजद
जामिया नगर बवाल मामले में जामिया मिल्लिया यूनिवर्सिटी के तीन छात्रों का भी नाम सामने आया है। इनके समेत पुलिस ने सात लोगों को नामजद किया है। जामिया नगर थाने में दर्ज एफआईआर में जामिया मिल्लिया यूनिवर्सिटी के तीन छात्र चंदन कुमार, आसिफ तांहा और कासिम उस्मानी को नामजद किया गया है। अन्य एफआईआर में स्थानीय नेता आसू खान, मौ. मुस्तफा, हैदर और पूर्व विधायक आसिफ मोहम्मद खान को भी नामजद किया गया है।