हरियाणा में जाट आरक्षण आंदोलन को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने सभी सीमावर्ती जिलों में धारा 144 लगा दी है। पिछली बार हरियाणा में आरक्षण की मांग को लेकर हुए आंदोलन ने उग्र रूप ले लिया था।
जिसे देखते हुए दिल्ली पुलिस ने हरियाणा व उत्तर प्रदेश से लगे सभी सीमावर्ती जिलों की पुलिस को अलर्ट पर रहने के लिए कहा है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हरियाणा में आंदोलन जारी रहने तक सीमावर्ती इलाकों में विशेष टीम तैनात रहेंगी, जो दिल्ली में आने वाले लोगों पर विशेष निगरानी रखेंगी।