फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: मिस्ट स्प्रेयर परियोजना का दूसरा चरण शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
शांतिपथ और अफ्रीका एवेन्यू होंगे प्रदूषण मुक्त
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। राजधानी में नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) ने मिस्ट स्प्रेयर परियोजना का दूसरा चरण शुरू किया है। इस परियोजना का शांतिपथ और अफ्रीका एवेन्यू तक विस्तार किया गया है। पहले चरण में लोधी रोड पर परियोजना सफलतापूर्वक लागू की गई थी।
एनडीएमसी के उपाध्यक्ष कुलजीत सिंह चहल ने बताया कि अफ्रीका एवेन्यू पर 850 मीटर क्षेत्र में 30 बिजली के खंभों पर स्प्रेयर लगाए गए हैं, जिनमें प्रत्येक खंभे से 30 बिंदुओं से बारीक जलकणों का छिड़काव होता है। इसी प्रकार शांतिपथ पर 32 खंभों पर यह प्रणाली स्थापित की गई है। प्रत्येक खंभा प्रति घंटे लगभग 84 लीटर उपचारित पानी का उपयोग करता है। चहल ने बताया कि पहले चरण में लोधी रोड पर 15 स्प्रेयर लगाए गए थे, जिसकी लागत लगभग 34 लाख रुपये रही। नागरिकों और विशेषज्ञों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिलने के बाद अब इसे अन्य प्रमुख सड़कों पर भी लागू किया जा रहा है। तीसरे चरण में नई दिल्ली की 24 प्रमुख सड़कों पर 15 करोड़ रुपये की लागत से परियोजना का विस्तार होगा, जबकि चौथे चरण में खान मार्केट और कनॉट प्लेस को भी जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एनडीएमसी ने प्रदूषण नियंत्रण के लिए जीपीएस युक्त यांत्रिक रोड स्वीपर, एंटी-स्मॉग गन, और मिस्ट स्प्रे मशीनें पहले से ही तैनात की हैं। सभी प्रयास धूल नियंत्रण, हरियाली संरक्षण और जल संरक्षण पर केंद्रित हैं। चहल ने कहा कि नई दिल्ली क्षेत्र का लगभग 50 प्रतिशत भाग हरित है और एनडीएमसी पर्यावरणीय स्थिरता के उच्चतम मानकों को अपनाने के लिए प्रतिबद्ध है ताकि नागरिकों को स्वच्छ और बेहतर वातावरण मिल सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें