फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: एनसीवेब में दाखिले के लिए आज जारी होगी दूसरी कटऑफ

विज्ञापन
विज्ञापन
-पहली कटऑफ में बीए और बीकॉम की करीब छह हजार सीटों पर हुए दाखिले
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) के नॉन कॉलेजिएट वुमेंस एजुकेशन बोर्ड (एनसीवेब) में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए बीए और बीकॉम प्रोग्रामों में दाखिले को लेकर सोमवार को दूसरी कटऑफ जारी होगी। दोनों प्रोग्रामों में कुल 15,200 सीटें हैं।एनसीवेब की निदेशक प्रो. गीता भट्ट ने बताया कि बीए और बीकॉम प्रोग्रामों में दाखिले की प्रक्रिया जारी है। पहली कटऑफ में अभी तक लगभग छह हजार सीटें भर चुकी हैं। आमतौर पर पहली कटऑफ में दो हजार के आसपास दाखिले होते थे। मगर, इस वर्ष छात्राओं में अच्छा उत्साह देखने को मिल रहा है।

उन्होंने कहा कि दाखिले की दूसरी कटऑफ चार अगस्त को जारी होगी। इसके बाद सात अगस्त तक दाखिले होंगे और फीस का भुगतान नौ अगस्त तक किया जा सकेगा। तीसरी कटऑफ 11 अगस्त को आएगी जिसके आधार पर 13 अगस्त तक दाखिले होंगे। इसके बाद भी अगर सीट खाली रह जाएंगी तो उसके लिए 18 अगस्त को स्पेशल कटऑफ निकाली जाएगी। बता दें कि एनसीवेब को करीब साढ़े 17 हजार आवेदन प्राप्त हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दाखिले को लेकर स्पेशल ड्राइव चलेगी

इसी तरह चौथी कटऑफ 25 अगस्त और पांचवीं स्पेशल कटऑफ एक सितंबर को जारी होगी। उसके बाद खाली सीटों को भरने के लिए स्पेशल ड्राइव चलेगी। इसकी कटऑफ की घोषणा आठ सितंबर को होगी। दाखिले के लिए नौ और दस सितंबर को आवेदन कर सकेंगे। स्पेशल ड्राइव के दाखिले कॉलेजों को 11 सितंबर शाम पांच बजे तक पूरे करने होंगे और उम्मीदवार 12 सितंबर तक फीस का भुगतान कर सकेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें