फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: आंबेडकर विश्वविद्यालय में एक वर्षीय एलएलएम की सीटें खाली

विज्ञापन
विज्ञापन
सीटें भरने के लिए 27 नवंबर को स्पॉट राउंड आयोजित, सीयूईटी-पीजी के साथ बिना सीयूईटी वाले अभ्यर्थी को भी मौका
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय दिल्ली में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के तहत एक वर्षीय एलएलएम (मास्टर ऑफ लॉ) पाठ्यक्रम की खाली सीटों को भरने के लिए 27 नवंबर को स्पॉट राउंड आयोजित किया जाएगा। सुबह नौ बजे से दोपहर दो बजे तक चलने वाली इस दाखिला प्रक्रिया में सीयूईटी-पीजी के साथ-साथ बिना सीयूईटी वाले अभ्यर्थी भी शामिल हो सकेंगे।
विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार, दाखिला पूरी तरह मेरिट के आधार पर होगा। इसमें सबसे पहले संबंधित विषय कोड के तहत सीयूईटी-पीजी उत्तीर्ण योग्य अभ्यर्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी। इसके बाद सीटें शेष रहने पर बिना सीयूईटी वाले अभ्यर्थियों को मौका मिलेगा, जिनका चयन मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से प्राप्त एलएलबी की डिग्री के अंकों या समकक्ष ग्रेड की मेरिट के आधार पर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अभ्यर्थियों को निर्धारित समय पर अंक-पत्र, डिग्री या प्रोविजनल सर्टिफिकेट और आरक्षित श्रेणी प्रमाणपत्र सहित सभी जरूरी दस्तावेजों की मूल प्रति व स्व-प्रमाणित फोटोकॉपी साथ लानी होगी। दस्तावेज सत्यापन और पात्रता पुष्टि के बाद चयनित विद्यार्थियों को तय समय के भीतर प्रवेश शुल्क जमा करना होगा। स्पॉट राउंड समाप्त होने के बाद दाखिले से जुड़े किसी भी दावे पर विचार नहीं किया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें